पूर्णिया पूर्व: सदर विधायक विजय खेमका ने मदारपुर फसिया में किया दो सड़कों का शिलान्यास
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर तथा वीरपुर पंचायत में फसिया चौक कबीर मठ से संथाल टोला तक वीरपुर महेन्द्रपुर फसिया से भाया बुडेल बुआरी टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दोनो सड़क के पक्कीकरण निर्माण कार्य का सदर विधायक विजय खेमका ने शिलान्यास किया | इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सदर विधायक का स्वागत किया।