महिदपुर के केप्टन हीरासिंह मार्ग पर 5 करोड की लागत से नगर पालिका भवन का निर्माण हो रहा है। शनिवार को दोपहर 3 बजे नगर पालिका सीएमओ राजा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में विकास के विभिन्न कार्य प्रचलित है। जिसमें 5 करोड की लागत से नगर पालिका का भवन बनाया जा रहा है। 3 मंजिला यह भवन सर्वसुविधा युक्त होगा।