मड़ियाहू: जयसिंहपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद प्रिया सरोज ने किया उद्घाटन
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के जयसिंहपुर गांव में आदर्श स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार की दोपहर करीब 12 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।