कैराना नगर के मुख्य मार्ग पर दो बस सड़क पर खड़ी होकर सवारियां भर रही थी। इसी के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बामुश्किल जाम को खुलवाया। वहीं, पुलिस ने जाम का कारण बनी दोनों बसों को कब्जे में ले लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया है, जिनके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।