सिहोरा: सिहोरा तहसील में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
सिहोरा तहसील में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ दीपावली पर्व मनाया सर्वप्रथम मां लक्ष्मी, कुबेर, धनवंत्री जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरों को मिठाईयां बाटकर खुशियां जाहिर की। बच्चों ने पटाखे फोड़ कर दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई वही आज बाजारों में रौनक नजर आई।