जनपद के ग्राम पंचायत गौरिया के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राली से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ देखा तो घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।