गौनहा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, बेतिया रेफर
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, बेतिया रेफर। लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग स्थित बिसुनपुरवा के पास शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से बालक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई है।