वन्य जीवों के शिकार के लिए लगाए गए अवैध बिजली करंट ने ग्राम बम्हनी में एक बार फिर निर्दोष मवेशियों की जान ले ली। गांव निवासी सोहनलाल पटेल के दो मवेशी खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने से दोनों मवेशियों के मुंह झुलस गए, जिससे उनकी तड़प-तड़प कर मृत्यु हो गई।