गोपालगंज: शहर के पुलिस लाइन से नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता दौड़ आयोजित, एसपी विनय तिवारी सहित पुलिसकर्मी शामिल
गोपालगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक जन-जागरूकता दौड़ का आयोजन शनिवार को शाम 4 बजे किया गया।दौड़ की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और समापन थावे मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।