बारा: यमुनापार में तेज हवा के हुई जोरदार बारिश,विद्युत व्यवस्था हुई ठप लोगों की बढ़ी परेशानी
प्रयागराज के यमुना पार क्षेत्र में आज शनिवार की देर शाम को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई,इस दौरान जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई तो वहीं तेज हवा के चलते विद्युत व्यवस्था ठप हो गई, तथा राजमार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा,जबकि विद्युत व्यवस्था तप होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ा है।