रायबरेली: जिले में एसपी ने 68 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने,शनिवार को विभिन्न स्थानों पर तैनात,68 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।जिसकी सूची जारी कीहै।जिसमें पुलिस लाइन के भी कई पुलिस कर्मियों को थानों व कार्यालयों में तैनाती दी गई है।साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों को,कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।जिसमें निरीक्षक,उपनिरीक्षक समेत 50 सिपाहियों भी शामिल है।