प्रखंड अंतर्गत हुमाजंग पंचायत के ग्राम नावरत्नपुर (सिमारडीह) से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव सोमवार को लगभग 10 बजे नावरत्नपुर डैम से बरामद किया गया। मृतक की पहचान संतोष चौधरी के पुत्र शंभु चौधरी (15) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शंभु मानसिक रूप से अस्वस्थ था और बीते बुधवार 14 जनवरी से लापता था। उसके लापता होने के बाद परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा