खुर्जा: अरनिया क्षेत्र के गांव नगलिया उदयभान में नलकूपों से मोटर चोरी के मामले में ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
अरनिया क्षेत्र के गांव नागलिया उदयभान से नलकूपों से 8 मोटर चोरी हुई थीं जिसमें गांव वालों का आरोप है अब तक गांव से एक महीने में करीब 20 मोटर चोरी हो चुकी हैं थाने में लिखित शिकायत देते हैं पर अरनिया पुलिस खुलासा करने में नाकाम है , जिसे लेकर आज उदयभान नगलिया के लोगों ने अरनिया थाना पर विरोध प्रदर्शन किया, विरोध प्रदर्शन रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे किया गया