औरैया: औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम का हुआ तबादला, नए एसपी औरैया बनाए गए अभिजीत आर शंकर
प्रदेश सरकार द्वारा कई पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण मंगलवार को किया गया है। जिसमें औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम का स्थानांतरण करते हुए उनके स्थान पर अभिजीत आर शंकर को नया पुलिस अधीक्षक औरैया बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा चारू निगम को गाजियाबाद पीएसी सेना नायक बनाया गया है जबकि अभिजीत आर शंकर जो लखनऊ कमिश्नरेट में थे को औरैया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा ।