बाह: हुसैनपुरा में लाठी-डंडों की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन लोग घायल, गाय का सींग टूटा, नवजात बछड़े की हुई मौत
पिनाहट के हुसैनपुरा गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे जमीन के पुराने विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पुरुष, महिलाएं और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। एक पक्ष के काशीराम, ओमप्रकाश, गदय सिंह, गंगादेवी, जलदेवी, आशादेवी, शि