प्रतापपुर: चतरा विधायक ने सलेमपुर में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने गुरुवार को लगभग 4 बजे प्रतापपुर प्रखंड के सलेमपुर गाँव में 63 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर और फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। सलेमपुर गाँव में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक के पास अपनी समस्या रखी, जिसके बाद वि