सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में बुधवार को भागवत कथा सुनते समय भारत की मशहूर स्काइकिंग कूरियर कंपनी के मालिक अरविंद बियानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भागवत कथा में मोक्ष का प्रसंग चल रहा था इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे वे बेहोश हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।