कैराना नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शाहिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते 30 दिसंबर को रात के समय उसका 11 वर्षीय बेटा जीशान कांधला बस स्टैंड के निकट से खाना लेने गया था। इस दौरान वहां से गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के गन्नों से उलझकर बिजली का तार टूटकर उसके बेटे जीशान के ऊपर गिर गया और उसकी मौत हो गई।