फिरोज़ाबाद: गांव दोकेली में दो बच्चों के पिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर किया सुसाइड
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दोकेली 30 वर्षीय शिव प्रकाश नें कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दी है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को लेकर बताई जा रही है। मृतक दो बच्चों का पिता है। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।