सिराथू: अझुवा मंडी के पास हाइवे पर लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, गंगा स्नान करने जा रहे लोग बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त
सिराथू तहसील इलाका के केन गांव के रहने वाले पंडित दिव्यांशु अपने साथी रोहित राज सिंह और राजेंद्र के साथ मंगलवार को गंगा स्नान करने कड़ा जा रहे थे।अझुवा मंडी के पास इनकी कार को हाईवे पर लग्जरी बस ने टक्कर मार दिया। सभी लोग मामूली घायल हुए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के चालक को पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए थाने ले गई है।