दिल्ली में फुटपाथ व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय हॉकर फेडरेशन (NHF) के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने राजधानी में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।