गुलाना: अकोदिया मंडी में दीपावली अवकाश घोषित, 18 से 23 अक्टूबर तक नीलामी कार्य रहेगा बंद
अकोदिया कृषि उपज मंडी में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है। मंडी में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव ने शुक्रवार शाम को जानकारी दी कि व्यापारी संघ के आवेदन पर यह निर्णय लिया गया है। नीलामी कार्य 18 अक्टूबर, शनिवार से बंद होकर 23 अक्टूबर, गुरुवार तक चलेगा। मंडी 24 अक्टूबर से पुनः चालू होगी।