नरसिंहपुर: 85 वर्ष एवं अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की वैकल्पिक सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में 6अप्रैल से होम वोटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। घर पर मतदान कराने के लिए 17मतदान दलों का गठन किया गया है जो ऐसे मतदाताओं के घर पर पहुंच कर मतदान दलों द्वारा आयोग की गाइड लाइन के अनुसार घर पर ही पोलिंग बूथ बनाकर मतदान कार्य किया।