नरसिंहपुर: शासकीय एकीकृत हाईस्कूल झांझनखेड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर बनाये गये,मतदाताओं को मतदान करने का दिया संदेश
शासकीय एकीकृत हाईस्कूल झांझनखेड़ा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर बनाये गये, जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। "चुनाव का पर्व देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन 2024" शतप्रतिशत मतदान के तहत शासकीय एकीकृत हाईस्कूल में पोस्टर, रंगोली बना कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।