आमगांव मंदिर के पास बेहोश अवस्था में मिली 55 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को करेली में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। महिला के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया है और महिला के परिजनों का पता लगाने हेतु सभी थानों को सूचना दी गई है।