गुलाना पुलिस चौकी परिसर में शनिवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक होली, रंग पंचमी और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत और चौकी प्रभारी रामदयाल बैरागी ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।