अंबिकापुर: अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक ली
कलेक्टर अजीत वसंत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।