जनपद के बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघौटा निवासी संतोष कुमार यादव ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे संतोष कुमार यादव ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया।