भरथना: ग्राम नगला बली में जगह पर जबरन कब्जा करने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का1नामजद समेत 4लोगों पर महिला ने लगाया आरोप
भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बली निवासी महिला द्रौपदी देवी ने पुलिस से शिकायत देते हुए बताया है कि उसकी जगह पर जबरन कब्जा कर उसकी झोपड़ी को फेंक दिया । गांव के ही एक नामजद समेत चार लोग शाम करीब 6:00 बजे के समय आए और उसकी झोपड़ी फेंक दी। मना करने पर उसके साथ जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट कर दी।जान से मारने की धमकी देने का महिला ने आरोप लगाया है।