धार: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर धार के भोज उद्यान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, MLA नीना वर्मा व कलेक्टर हुए शामिल
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर धार के भोज उद्यान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय नूपुर कला केंद्र के कलाकारों सहित भोज कन्या शाला और उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इन मनमोहक प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली। कार्यक्रम का आरंभ में राष्ट्र गान हुआ।