सहरजोरी जंगल क्षेत्र में बाघ होने की सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो को लेकर शुक्रवार को भी रात 10 बजे तक क्षेत्र के लोगों में दहशत होने की बात कही गई। जबकि इस संदर्भ में वन अधिकारी मंटू सोरेन ने उक्त वायरल वीडियो को पूरी तरह से फर्जी वीडियो करार देते, लोगों से अफवाह नहीं फैलाने और जंगल क्षेत्र में संदिग्ध जानवर दिखने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है