चास: चास थाना पुलिस ने 11साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Feb 17, 2024 चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोग भागने में सफल हो गए।डीएसपी के मुताबिक घर में छुपकर साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन से अपराध को अंजाम दिया जा रहा था। इन साइबर अपराधियों के पास से एंड्राइड एवं कीपैड मोबाइल ,एयरटेल तथा जिओ के सिम, लॉटरी के कूपन सहित कई सामान बरामद किया।