आरोन: डगराई गांव के रास्ते में ऑटो और बाइक की टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल, आरोन थाने में मामला दर्ज
आरोन थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। 7 दिसंबर को दर्ज मामले में फरियादी सोमा केवट निवासी सुमेला तहसील बदरवास जिला शिवपुरी ने पुलिस को बताया, 6 दिसंबर को डगराई में शादी से वापसी में कथा का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। नारायण और रामवीर केवट घायल हो गए, जिन्हें आरोन सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया।