पटना ग्रामीण: बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी ₹5 करोड़ की सहायता
नीतीश कुमार को मुख्य सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 5 करोड़ का चेक सौंपा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी कार्तिकेय धनजी रहे उपस्थित.