सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के वार्ड नंबर 54 राजस्थान बाल सेवा सदन अनाथालय के पास आवारा कुत्तों से इस समय लोग खास से परेशान हैं।गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इलाके में आवारा कुत्तों का झुंड लगातार गलियों में घूमता रहता है जिसकी वजह से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।