गुना नगर: कर्नलगंज क्षेत्र: डेड बॉडी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक पर हमला, सिर फोड़ा, पुलिस में शिकायत
गुना में ऑटो चालक लखन कलावत पर हमला हुआ। वह जिला अस्पताल से डेड बॉडी छोड़कर लौट रहा था। कर्नलगंज के पास सड़क पर खड़े तीन नशे में युवकों को हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो विवाद हो गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल चालक ने सिटी कोतवाली में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।