बीना: उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक एक सहित ब्लॉक में पांचवी व आठवीं की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू, 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए
Bina, Sagar | Feb 19, 2026 शुक्रवार से पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू की जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर बीईओ नितेश दुबे एवं बीआरसी महेंद्र जाट के द्वारा बुधवार को कर्मचारियों के साथ बैठक का निर्देश दिए गए थे। परीक्षाओं को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। बीना ब्लॉक के 29 परीक्षा केंद्रों में पांचवी में 3102 एवं कक्षा आठवीं 2833 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।