सासाराम: जिले के पांच प्रखंडों के लिए शुरू हुई नई एंबुलेंस सेवा
Sasaram, Rohtas | Jan 20, 2025 रोहतास के पांच प्रखंडों के लिए नई एंबुलेंस सेवा शुरू। स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए रोहतास जिले को पांच नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रोहतास, राजपुर, दिनारा, सूर्यपुरा और नोखा प्रखंड के लिए रवाना किया।