भगवानपुर: सेंट जेवियर्स अकादमी सूर्यपुरा का 13वाँ वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर्स अकादमी सुर्यपुरा का 13वां वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन अकादमी के डायरेक्टर सह पंचायत के पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण व चंद्रदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।