दरअसल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना तिलहर क्षेत्रांतर्गत थाना तिलहर पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।