कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर में एक घर में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर में गुरुवार शाम 5:00 बजे एक घर में अचानक भीषण आग लग गई ।आग लगने के दौरान पूरा परिवार गमी में शामिल होने घर से बाहर गया हुआ था।घर में कोई भी मौजूद नहीं था आज की लपेट देख पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।