अगिआंव: अगियांव में पैक्स चुनाव को लेकर सभी कोषांगों के कर्मियों की संघ बैठक आयोजित
Agiaon, Bhojpur | Nov 15, 2024 अगियांव में पैक्स चुनाव को ले शुक्रवार के दोपहर प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में सभी कोषांगों के कर्मियों के साथ एक बैठक बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। बीडीओ ने सभी कोषांग के कर्मियों से कहा कि 17 नवंबर से पैक्स चुनाव को ले नामांकन होना है इसके लिये सभी कर्मीयो की सहभागिता होना चाहिए जिससे शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके।