बुधवार को करीब 7 बजे नर्मदापुरम में सातरास्ते पर पुलिस द्वारा झंडा दिवस के तत्वाधान में वर्ष भर में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान दी गई शहादत को याद करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु ''एक शाम शहीदों के नाम'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा शामिल हुए।