उंटारी रोड: उटाड़ी में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा महोत्सव,स्थापित मूर्ति का विशेष पूजा के उपरांत आज कोयल नदी तट पर हुआ विसर्जन
उटाड़ी में सरस्वती पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।क्षेत्र के लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना के उपरांत गाजे बाजे के साथ आज कोयल नदी तट पर विषर्जन किया गया। गौरतलब हैं की इस अवसर पर कई शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।