खुरई: किसान कभी भी कर सकते हैं बड़ा आंदोलन,पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि का फसल बीमा लाभ नहीं मिलने से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 9, 2024 खुरई में पिछले वर्ष 20 मार्च को राहतगढ़ रोड के बेल्ट में 41 गावों में अति ओलावृष्टि हुई थी जिससे सैकड़ों किसानों की फसलें चौपट हो गईं थी। फसल बीमा कटने के बाद भी बीमा लाभ नहीं मिला। पिछले एक वर्ष में कई बार मांग करने पर भी नहीं मिला बीमा लाभ। मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्दी लाभ नहीं मिला तो होगा बड़ा आंदोलन