हुज़ूर: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक ही गली से 3 बाइकें हुई चोरी, एफआईआर दर्ज
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात इलाके की एक ही गली में स्थित तिवारी अटलांटिस और आयशा मैंशन नामक दो मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट्स से चोरों ने तीन बाईके चुरा ली| यह पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें चोरों को बाइकों को ले जाते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है|