गोंडा: दनौवा व मजरठिया में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश, 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन हुआ बरामद
Gonda, Gonda | Mar 16, 2024 जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम दनौवा तथा मजरठिया में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। और मौके पर 250 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गया। और आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।