बक्सर: चोल मुंडन संस्कार: 11 फरवरी को बक्सर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पार्किंग स्थल बने
Buxar, Buxar | Feb 10, 2026 चोल मुंडन संस्कार गंगा स्नान को लेकर 11 फरवरी को बक्सर शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। सदर एसडीम अविनाश कुमार के द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है। वहीं बक्सर पुलिस ने भी रूट चार्ट जारी किया है। बक्सर पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों पर रोक रहेगी।