भगवानपुर: स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा, फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है, भोजन करने के बाद लें दवा
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजीव कुमार ने गुरुवार की शाम बताया भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में 10 फरवरी से 22 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लोग फाइलेरिया महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है भोजन करने के बाद इस दवा का सेवन करें