सिंहपुर के डढ़िया में महिला पूजा कुशवाहा पैदल अपने घर जा रही थी । रास्ते में तेज हवा के साथ बारिश होने के दौरान बिजली सर्विस लाइन टूट कर महिला पूजा के ऊपर गिर गई । हैवी करेंट की चपेट में आकर गंभीर घायल पूजा को उठाकर परिजन शुक्रवार की शाम 5 बजे सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।